उदयसागर के गेट खोले

उदयसागर के गेट खोले

स्वरुप सागर पिछोला के गेट खोलने के बाद स्वरुप सागर पिछोला का पानी आयड़ नदी से होता हुआ उदयसागर में पहुँच रहा है। इसके अलावा दो तीन दिन से जिले में अच्छी बारिश के चलते उदयसागर के दो गेट खोल दिए गए है।आज रविवार को उदयसागर झील के दोनों गेट आधा आधा फिट खोले गए है।

 

उदयसागर के गेट खोले

उदयपुर 1 सितंबर 2019, स्वरुप सागर पिछोला के गेट खोलने के बाद स्वरुप सागर पिछोला का पानी आयड़ नदी से होता हुआ उदयसागर में पहुँच रहा है। इसके अलावा दो तीन दिन से जिले में अच्छी बारिश के चलते उदयसागर के दो गेट खोल दिए गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को उदयसागर झील के दोनों गेट आधा आधा फिट खोले गए है। जबकि दूसरी तरफ फतहसागर झील का जलस्तर भी लगभग साढ़े बारह फिट हो चूका है। जिसका छलकने का हर उदयपुर वासी बेताबी से इंतज़ार कर रहा है। आज रात या कल तक फतेहसागर के छलकने की उम्मीद की जा सकती है।


Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur


पिछोला झील में सीसारमा से पानी की आवक जारी है। फिलहाल सीसारमा नदी 4 फ़ीट चल रही है। जिसके चलते पिछोला स्वरुप सागर बांध के गेट खुले हुए है। यहाँ से पानी आयड़ नदी से होता हुआ उदयसागर में पहुँच रहा है। मदार बड़ा पर 15 सेमी, मदार छोटा पर 5 सेमी पर चादर चल रही है। इसका पानी मदार नहर से होता हुआ फतहसागर पहुँचता है। छलकता है तो इसका पानी भी आयड़ नदी से होता हुआ उदयसागर में ही पहुंचेगा। जबकि गोवर्धन सागर तालाब पर 12 सेमी की चादर चल रही है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal