उदयसागर के गेट 4-4 इंच खुले

फतेहसागर और पिछोला झील से लगातार आवक बनी रहने से उदयसागर झील का जलस्तर 24 फ़ीट के पार चला गया। इसको देखते हुए जल संसाधन विभाग ने उदयसागर के भी गेट 4-4 इंच खोल दिए गए। फतेहसागर और पिछोला झील के अलावा चिकलवास फीडर से भी आयड़ नदी के रास्ते से पानी की आवक उदयसागर में समाहित हो रही है।

 | 

झील का लेवल भरते ही जल संसाधन विभाग ने उदयसागर के गेट खोल दिए। उदयसागर से पानी वल्लभनगर डैम में पहुंचेगा। जैसे ही उदयसागर का गेट खोला गया, जलराशि के साथ विपुल मात्रा में जलकुम्भी भी वेग से झील से बाहर निकल कर नाले के साथ बह निकली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News