उदयसागर के दोनों गेट 1-1 फिट खोले गए

करीब साढ़े बाइस फीट के होने के चलते अब एक एक फ़ीट दोनो गेट खोल दिए गए

 | 
udai sagar

उदयपुर 8 जुलाई 2023 । ज़िले में पिछले दिनों हो रही लगातार बारिश है नदी नाले और तालाब भी ओवरफ्लो हो रहे हैं वही पिछोला के ओवरफ्लो होने के बाद पानी काफी तेजी से उदय सागर में पहुंच रहा है और उदय सागर में पानी की आवक अधिक होने के कारण एक एक फीट गेट खोल दिए गए हैं। 

udai sagar

आपको बता दें कि सीसारमा से पानी की आवक तेज होने के कारण पिछोला के गेट खोले गए और अब उदयसागर में भी पानी की आवक काफी तेज हो गई है।  जिससे करीब साढ़े बाइस फीट के होने के चलते अब एक एक फ़ीट दोनो गेट खोल दिए गए। 

वही गेट खोलने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारी सहित बिछड़ी उपसरपंच लोकेश पालीवाल संजय टांक सहित कई लोग मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News