यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी हादसे में बाल बाल बचे

राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनके वाहन को पीछे से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी। मंगलवाड़ के निकट हुई इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रोले को जब्त कर लिया है, वहीं गाड़ी में सवार मंत्री श्रीचंद कृपलानी को चोट नहीं लगने पर सभी ने राहत की सांस ली

 | 
यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी हादसे में बाल बाल बचे राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनके वाहन को पीछे से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी। मंगलवाड़ के निकट हुई इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रोले को जब्त कर लिया है, वहीं गाड़ी में सवार मंत्री श्रीचंद कृपलानी को चोट नहीं लगने पर सभी ने राहत की सांस ली। बाद में कृपलानी दूसरे वाहन से डूंगरपुर के लिए रवाना हो गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News