उदयपुर के पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों का UDPSA द्वारा सम्मान

उदयपुर के पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों का UDPSA के पदाधिकारियो द्वारा आठवी राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स एवं पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियो का सम्मान किआ गया। UDPSA की अध्यक्षा श्रीमति लीन शर्मा ने बताया कि ये अत्यंत हर्ष एवं मान का विषय है कि 6 पदक विजेताओ में से 5 खिलाड़ी पहली बार बिना किसी ट्रेनिंग के सिर्फ 2 दिनों की प्रैक्टिस में मैदान में उतरे थे। इनमे से ऋषि राज सिंह राठौ

 | 
उदयपुर के पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों का UDPSA द्वारा सम्मान

उदयपुर के पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों का UDPSA के पदाधिकारियो द्वारा आठवी राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स एवं पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियो का सम्मान किआ गया। UDPSA की अध्यक्षा श्रीमति लीन शर्मा ने बताया कि ये अत्यंत हर्ष एवं मान का विषय है कि 6 पदक विजेताओ में से 5 खिलाड़ी पहली बार बिना किसी ट्रेनिंग के सिर्फ 2 दिनों की प्रैक्टिस में मैदान में उतरे थे। इनमे से ऋषि राज सिंह राठौर गत दिनों युवा एशियन गेम्स में रजक पदक प्राप्त कर लौटा है। श्रीमती लीना शर्मा ने ये भी घोषणा की की फरवरी 2018 से ग्राउंड पे पैरा खिलाड़ियो के लिए शाम को नियमित , निशुल्क फ़िज़ियो थेरपी की कसरत करवाई जाएगी। 

UDPSA के सचिव श्री गोविंद सिंह राठौर ने खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन करते हुए आने वाली सभी प्रतियोगिताओ के लिए आवश्यक सुविधाए उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में श्रीमान यशवंत जी कोठारी ने सभी विजेताओ का सम्मान करते हुए आशीर्वचन दिए। श्री भरत जी कुमावत ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया।
इस कार्यक्रम में यह भी घोषणा की की मुकेश माधवानी जी के एम स्क्वायर प्रोडक्शन एवं राजीव सुरति डांस फैक्ट्री द्वारा राजस्थान के अर्जुन अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पैरा खिलाड़ियो के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी।
सम्माननित खिलाड़ी ऋषि राज सिंह राठौर, अम्बा तेली, जमना देवी सुथार, लोकेश चौधरी, कमलेश वैष्णव एवं तुलसी राम चौहान, ये सभी खिलाड़ी आगामी नेशनल परा एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगे, जिनकी तैयारी में वे अभी से जुट गए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News