यु आई टी ने की आवासीय भूखण्डों की नीलामी
आज नगर विकास प्रन्यास ने अलग अलग क्षेत्रों के भूखण्डो की नीलामी की। नीलामी में लगी बोलियों ने खाली पड़े प्लोटों के मूल्यों को बढ़ा दिया।
| Jul 24, 2013, 19:43 IST

आज नगर विकास प्रन्यास ने अलग अलग क्षेत्रों के भूखण्डो की नीलामी की। नीलामी में लगी बोलियों ने खाली पड़े प्लोटों के मूल्यों को बढ़ा दिया।
बोली नियंत्रक प्रकाश जैन ने बताया की हिरण मगरी सेक्टर-9, चित्रकूट नगर, राजस्व ग्राम देवाली व ट्रांसपोर्ट नगर (गोवर्धन विलास) में खाली भूखण्डो की नीलामी सम्पन्न हुई है। इस नीलामी में 36 आवेदन आए थे; आज की बोली में 1400 रुपए वर्गफीट के प्लाट की 1722 रुपए वर्गफीट में बोली लगी।
जैन ने बताया कि बोली जिस व्यक्ति के नाम लगी है उन्हें जल्दी ही उसकी पूरी रकम जमा करवानी होगी।