पत्रकारों को भूखंड आवंटन के लिए युआईटी ने निकाली लोटरी

राज्य सरकार की पत्रकारों को रियायत दर पर भूखंड आवंटन करने की योजना के तहत, उदयपुर शहर के एक सौ दो पत्रकारों के आशियाने के सपने को सच करते हुए आज नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर द्वारा दक्षिण विस्तार योजना की लोटरी निकाली गईl जिसमे दौ सो पत्रकारों को प्लाट आवंटित किये गए।

 | 

युआई टी अध्यक्ष रूपकुमार खुराना ने बताया कि पत्रकारों को रियायती दरो पर भूखंड आवंटन के लिए 13 फरवरी 2012 को आवेदन मांगे गए थे ,प्रथम दृष्ट्या जो आवेदन सही पाए गए उनकी ही लोटरी आज निकली गए एंव उसी प्रक्रिया के तहत पत्रकारों ने ने अपने आवेदन न्यास कार्यालय में प्रस्तुत किये थे। शेष रहे पत्रकारों को पात्रता की जाँच चल रही है एंव सही पाए जाने पर लोटरी निकल कर भूखंड आवंटित किये जाएँगे।

प्रन्यास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, भूमि अवाप्ति अधिकारी जगमोहन सिंह, विशेषाधिकारी प्रदीपसिंह संगावत द्वारा लोटरी निकाली गईl लोटरी निकलते ही सभी पत्रकार ख़ुशी से झूम उठे व लेक सिटी प्रेस क्लब की ओर से युआईटी अध्यक्ष रूप कुमार खुराना एव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News