प्रस्तावित 60 फिट रोड में आने वाले अतिक्रमण पर चला यूआईटी का हथौड़ा
उदयपुर के केंद्रीय बस स्टैंड से कुम्हारो के भट्टे तक बनने प्रस्तावित 60 फिट रोड के क्षेत्र में आने वाले अवैध अतिक्रमण पर आज नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी), उदयपुर ने हथौड़ा चला दिया। आज अल सुबह ही नगर विकास प्रन्यास सचिव रामनिवास मेहता के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।कार्यवाही के दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, ओएसडी ओ पी बुनकर, तहसीलदार गोवेर्धन सिंह झाला के साथ भारी संख्या में पुलिस का जाब्ता और नगर विकास प्रन्यास के होम गार्ड भी मौजूद थे।
उदयपुर के केंद्रीय बस स्टैंड से कुम्हारो के भट्टे तक बनने प्रस्तावित 60 फिट रोड के क्षेत्र में आने वाले अवैध अतिक्रमण पर आज नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी), उदयपुर ने हथौड़ा चला दिया। आज अल सुबह ही नगर विकास प्रन्यास सचिव रामनिवास मेहता के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।
कार्यवाही के दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, ओएसडी ओ पी बुनकर, तहसीलदार गोवेर्धन सिंह झाला के साथ भारी संख्या में पुलिस का जाब्ता और नगर विकास प्रन्यास के होम गार्ड भी मौजूद थे। टीम के प्रस्तावित मार्ग में आने वाले अतिक्रमण को जैसे ही ध्वस्त करना शुरू किया टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा।
उल्लेखनीय है की अतिक्रमन हटने से इस मार्ग को केंद्रीय बस स्टैंड से हिरणमगरी से आने वाली वाली सड़क को जोड़ा जा सकेगा।
