झील में कपडे धो रहे व्यक्ति पर जुर्माना और 1900 किलो प्लास्टिक ज़ब्त कर यूआईटी ने की कार्यवाही
उदयपुर 3 जुलाई 2019, नगर विकास न्यास ने कल पिछोला, फतहसागर झील पर कपडे धोने पर पाबंद करते हुए गणगौर घाट से एक व्यक्ति के कपडे, साबुन, बाल्टियां इत्यादि ज़ब्त कर 500 रुपया जुर्माना वसूला वहीँ अवैध रूप से मछली पकड़ने वालो की कांटे डोर ज़ब्त की। इसी प्रकार नेला ग्राम और लखारा चौक से 1900 किलो प्लस्टिक ज़ब्त कर 2000 रूपये का जुर्माना वसूला।

न्यास अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) के निर्देशानुसार लेक पेट्रोल प्रभारी देवेन्द्र सैनी एवं लेक पेट्रोल टीम तथा राजस्थान राज्य प्रदुषण मण्डल टीम ने कल हिरण मगरी सेक्टर 14 क्षेत्र के नेला गाँव में कमलेश अग्रवाल के गोदाम से 1700 किलोग्राम एवं लखारा चौक में राजकुमार मंत्री की दुकान कृष्णा प्लास्टिक से 200 किलोग्राम पाॅलिथीन जब्त करने की कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 1900 किलोग्राम पाॅलिथीन जब्त कर शास्ति के रूप में 2,000/- रू. का जुर्माना वसूल किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
साथ ही सार्वजनिक तालाब पिछोला, स्वरूपसागर एवं फतहसागर झील में न्यूसेन्स (कपडे, नहाना, धोना आदि) करने पर गणगौर घाट व दूधतलाई से कपडे-बाल्टीयां इत्यादि जब्त कर न्यूसेन्स का एक व्यक्ति 500 रूपये जुर्माना वसुल किया गया तथा अवैध तरिके से मछली पकडने वाले 3 व्यक्तियों के कांटे-डोर इत्यादि सामग्री जब्त की गई।