यूआईटी ने 1100 किलो प्लास्टिक ज़ब्त कर 3000 रूपये का जुर्माना वसूला

उदयपुर 8 जुलाई 2019, नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) ने आज शहर को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त रखने की मुहीम के तहत धानमंडी क्षेत्र के लखारा चौक में छापा मारकर करीब 1100 किलोग्राम प्लास्टिक ज़ब्त कर दो व्यापारियों से 3000 रूपये का जुर्माना वसूल किया।

 | 

यूआईटी ने 1100 किलो प्लास्टिक ज़ब्त कर 3000 रूपये का जुर्माना वसूला

उदयपुर 8 जुलाई 2019, नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) ने आज शहर को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त रखने की मुहीम के तहत धानमंडी क्षेत्र के लखारा चौक में छापा मारकर करीब 1100 किलोग्राम प्लास्टिक ज़ब्त कर दो व्यापारियों से 3000 रूपये का जुर्माना वसूल किया। न्यास अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) के निर्देशानुसार लेक पेट्रोल प्रभारी श्री देवेन्द्र सैनी एवं लेक पेट्रोल टीम द्वारा दिनांक 08/07/2019 को लखारा चैक क्षेत्र में मुकेश मेहता डिस्पोजल की दूकान से 175.00 किलोग्राम एवं राजकुमार मंत्री की दुकान कृष्णा प्लास्टिक से 1100.00 किलोग्राम पाॅलिथीन जब्त करने की कार्यवाही की गई। इस प्रकारकुल 1275.00 किलोग्राम पाॅलिथीन जब्त कर शास्ति के रूपमें 3,000/- रू.का जुर्माना वसूल किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News