अवैध पॉलिथीन और मछली पकडने वालो पर यूआईटी ने की कार्यवाही
220 किलोग्राम प्लास्टिक ज़ब्त की वहीँ फतहसागर पिछोला से दो मच्छीमारो को पकड़ा
उदयपुर 2 मार्च 2020। न्यास अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर(शहर) के निर्देशानुसार लेक पेट्रोल प्रभारी देवेन्द्र सैनी एवं लेक पेट्रोल टीम द्वारा आज लखारा चौक, कृषि मण्डी एवं माधव टाॅवर क्षेत्र से पाॅलिथीन जब्त करने की कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही के दौरान प्रतिष्ठानों से कुल 220 किलोग्राम पाॅलिथीन जब्त की गई एवं शास्ति के रूप में कुल 7,000/- रू.का जुर्माना वसूल किया गया।
अवैध मछली पकड़ने वाले भी पकड़े
नगर विकास प्रन्यास ने साथ ही सार्वजनिक तालाब पिछोला, स्वरूपसागर, गोवर्धन सागर एवं फतहसागर झील में अवैध तरीके से मछली पकडने वाले 2 व्यक्तियों के कांटे-डोर इत्यादि सामग्री जब्त की गई।