हरियाणा में 8 गोलियां मारकर फाइनेंसर के हत्यारोपी के चाचा का मर्डर, जोकर वाला मास्क लगा आए थे बदमाश

 | 
हरियाणा में 8 गोलियां मारकर फाइनेंसर के हत्यारोपी के चाचा का मर्डर, जोकर वाला मास्क लगा आए थे बदमाश

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार देर रात हरियाणा के झज्जर जिले में एक व्यक्ति की 8 गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

ये पूरी घटना डीघल गांव की है, जहां दो युवक चेहरे पर जोकर वाला मास्क पहन घर में घुसकर 52 वर्षीय जितेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोपियों की पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। Haryana News

घटना की सूचना मिलते ही जानकारी के अनुसार दुजाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात को पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र दिव्यांग था। प्रारंभिक जांच में इस हत्या के तार 8 अप्रैल को हुए फाइनेंसर साहिल हत्याकांड से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र साहिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी योगेश उर्फ योगी का चाचा था। Haryana News योगेश फिलहाल जेल में बंद है। वहीं, जितेंद्र की हत्या का आरोप साहिल के चचेरे भाई अमन उर्फ बंटी पर लगा है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News