बेकाबू ट्रोले ने ली 2 की जान

शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी पावर हाउस तिराहे के समीप आज एक सड़क हादसे में ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक पर सवार महिला व उसकी बेटी की मौत हो गई और मृतका का पति घायल हो गया।

 | 

जानकारी के अनुसार, शहर के पानेरियों की मादडी निवासी रोशनलाल लोहार अपनी पत्नी एंव एक वर्षीय बेटी को लेकर बाइक से वल्लभनगर जा रहे थे। इनके साथ दूसरी बाइक पर उनके रिश्तेदार शांतिलाल भी थे। इसी दौरान पावर हाउस तिराहे के समीप पीछे की ओर से आ रहे ट्रोले ने उनको चपेट में ले लिया, जिससे रोशन की पत्नी पूजा और बेटी की मौके पर ही म्रत्यु हो गई। ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद शांतिलाल ने पुलिस को फोन कर सुचना दी। हादसे में घायल हुए रोशन लाल का एम बी चिकित्सालय में इलाज जारी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। ट्रोले को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News