उबेश्वर जी की खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौत
उदयपुर शहर से करीब 20 किमी दूर उबेश्वर जी महादेव के घाटे में रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमे कार चालक 24 वर्षीय आकाश पुत्र शम्भुलाल सुथार की सिर में

उदयपुर शहर से करीब 20 किमी दूर उबेश्वर जी महादेव के घाटे में रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमे कार चालक 24 वर्षीय आकाश पुत्र शम्भुलाल सुथार की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। मृतक कानोड़ का रहने वाला था। बताया जाता है की वह अपनी अल्टो कार से अकेला शहर की तरफ आ रहा था।
चूँकि घटना रविवार को देर शाम को हुई थी स्थानीय लोगो से सुचना सोमवार सुबह मिल पाई। सुचना मिलने पर नाई थाना के थानाधिकारी नाथू सिंह मय जाब्ते के साथ पहुंचे तथा वहां मौजूद क्षेत्रवासी एवं राहगीरों की मदद से कार में फंसे आकाश के शव को बाहर निकालकर महाराणा भूपाल हॉस्पिटल पहुँचाया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव का पोस्ट मार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
