अनियंत्रित ट्रेक्टर घुसा दूकान में
आज सुबह करीब 10:15 बजे विद्या भवन सेवा समिति के सामने से तेजगति से आ रहे ट्रेक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और दुकान में घुस गया।
| Nov 27, 2012, 19:30 IST

आज सुबह करीब 10:15 बजे विद्या भवन सेवा समिति के सामने से तेजगति से आ रहे ट्रेक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और दुकान में घुस गया।
जानकारी अनुसार तुलसी राम ने बताया कि वह फतह स्कूल से रिटायर हैं और विद्या भवन के सामने पुनीत सीमेंट सप्लायर्स के नाम से उनकी दुकान है। वो सुबह अपने मित्र के साथ दूकान पर बैठे थे, तभी सामने से अनियंत्रित ट्रेक्टर दुकान में घूस गया, तुलसीराम ने तुरंत पुलिस को सुचना दी और पुलिस ने ड्राईवर और ट्रेक्टर को हिरासत में लिया।