उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर अनियतंत्रित ट्रोला घुसा दुकानों में, पांच घायल
उदयपुर अहमदाबाद हाईवे पर टीडी के निकट बनी दुकानों में एक अनियंत्रित ट्रोले के घुस जाने से 5 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की तादाद में लोग जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद लोगों ने ट्रोला चालक को घेर लिया और पुलिस के मौके पर पहुंचने पर ट्रोला चालक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रोला चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उदयपुर अहमदाबाद हाईवे पर टीडी के निकट बनी दुकानों में एक अनियंत्रित ट्रोले के घुस जाने से 5 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की तादाद में लोग जमा हो गए।
दिनदहाड़े हुए इस हादसे में चालक की लापरवाही की वजह से दुकाने तो क्षतिग्रस्त हुई साथ ही लोगों के भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने टीडी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के तुरंत बाद लोगों ने ट्रोला चालक को घेर लिया और पुलिस के मौके पर पहुंचने पर ट्रोला चालक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रोला चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।