अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में, 1 की मौत और 2 घायल
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के चीरवा के घाटे में एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई।
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के चीरवा के घाटे में एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि छोटीहार गाँव निवासी लक्ष्मण सिंह अपनी माँ और नानी को लेकर खरीदारी के लिए उदयपुर आ रहे थे, इसी दौरान चीरवा के घाटे में पिछे की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर लक्ष्मण की माँ सूरज कुंवर की मौत गई और लक्ष्मण और उनकी नानी घायल हो गये।
सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम बी चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। मृतका का शव मुर्दाघर में रखवाया गया है।
शादी की खरीददारी के लिए आ रहे थे उदयपुर – जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह के परिवार में आने वालों दिनों शादी थी, इसी को लेकर लक्ष्मण अपने माँ और नानी को लेकर खरीददारी के लिए उदयपुर आ रहे थे।