कैलाशपुरी में अनियंत्रित ट्रक ने कार को अपनी चपेट में लिया, एक की मौत

उदयपुर के निकट कैलाशपुरी के तालाब की पाल के पास एक अनियंत्रित ट्रक, कार को अपनी चपेट में लेते हुए पास की पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में कार पूरी तरह से पिचक गई जिसके फलस्वरूप एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के करीब एक डेढ़ घंटे तक दोनों युवक कार में फंसे रहे। हालाँकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए आखिरकार क्रेन की सहायता से उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी।

 | 

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची सुखेर थाना पुलिस ने बताया की कमली का गुडा, देलवाड़ा (राजसमंद) निवासी 19 वर्षीय आफताब उर्फ़ बाबू पुत्र मोहम्मद हमीद और 24 वर्षीय आमिर पुत्र हनीफ खान दोपहर 12 बजे अपने गांव से कार में उदयपुर आ रहे थे की कैलाशपुरी के तालाब की पाल के निकट तेज़ गति से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मारे गए युवक का नाम आमिर है। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जबकि अन्य घायल युवक को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News