Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने पंचकूला मुख्यालय में तैनात अंडर सेक्रेटरी मोहित भटनागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निगम के प्रबंध निदेशक की सक्षम स्वीकृति के बाद बुधवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया।
आदेश के अनुसार, मोहित भटनागर अंडर सेक्रेटरी (जीए) के पद पर कार्यरत थे। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अधीक्षण अभियंता (ऑपरेशन) सर्कल, यूएचबीवीएन, कैथल निर्धारित किया गया है। उन्हें बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।
मोहित भटनागर का नाम सितंबर 2026 में करनाल के अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर की आत्महत्या रे दौरान भी चर्चा में आया था। निगम के निलंबन आदेश में इस मामले को कार्रवाई का आधार नहीं बताया गया है।