PM योजना के तहत इन महिलाओं को मिलेंगे 5 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

 | 
PM योजना के तहत इन महिलाओं को मिलेंगे 5 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन 

Udaipur Times, Prime Minister's Mother Vandana Scheme : महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) संचालित है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं लेने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। राशि सीधे बैंक या डाकघर खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

कितनी राशि मिलेगी

पहली संतान के लिए कुल 5,000 रुपये दो किस्तों में दिए जाते हैं। पहली किस्त 3,000 रुपये गर्भावस्था के पंजीकरण और कम से कम दो प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) की शर्त पूरी होने पर और दूसरी किस्त 2,000 रुपये बच्चे के जन्म का पंजीकरण और 14 सप्ताह तक के शुरुआती टीकाकरण का चक्र पूरा होने पर मिलती है। दूसरी संतान लड़की होने पर 6,000 रुपये एकमुश्त दिए जाते हैं।

कौन कर सकती हैं आवेदन

योजना में अनुसूचित जाति/जनजाति की महिलाएं, दिव्यांग महिलाएं, बीपीएल राशन कार्डधारी, आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई लाभार्थी, ई-श्रम कार्डधारी, मनरेगा जॉब कार्डधारी, किसान सम्मान निधि की महिला लाभार्थी तथा 8 लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाएं समेत निर्धारित श्रेणियां शामिल हैं। केंद्र या राज्य सरकार/पीएसयू में नियमित नौकरी करने वाली अथवा समान मातृत्व लाभ पाने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। लाभार्थी की उम्र बच्चे के जन्म के समय 18 वर्ष 7 माह से अधिक और 55 वर्ष से कम होनी चाहिए।

ये दस्तावेज जरूरी :

आधार कार्ड, आधार से जुड़ा बैंक या डाकघर खाते का विवरण, मोबाइल नंबर, पात्रता का प्रमाण, एमसीपी/आरसीएचआई कार्ड, गर्भावस्था की एलएमपी और एएनसी संबंधी जानकारी तथा बच्चे के जन्म और टीकाकरण का विवरण आवश्यक हो सकता है।

ऐसे करें आवेदन :

पात्र महिला नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या आशा कार्यकर्ता की मदद से ऑनलाइन आवेदन करा सकती है। स्वयं भी पीएमएमवीवाई पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग भी पीएमएमवीवाई पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News