उदियापोल से अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली
उदयपुर 10 मई 2019, शहर के उदियापोल क्षेत्र में आरसीए की दीवार के पीछे पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। लाश 10 से 12 दिन पुरानी बताई जा रही है। इलाके में भयंकर दुर्गन्ध आने से तलाश की गई तो एक व्यक्ति की लाश पाई गई। लाश मिलने की सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस और एसएफएल की टीम भी पहुंची। पुलिस ने लाश

उदयपुर 10 मई 2019, शहर के उदियापोल क्षेत्र में आरसीए की दीवार के पीछे पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। लाश 10 से 12 दिन पुरानी बताई जा रही है। इलाके में भयंकर दुर्गन्ध आने से तलाश की गई तो एक व्यक्ति की लाश पाई गई। लाश मिलने की सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस और एसएफएल की टीम भी पहुंची। पुलिस ने लाश को एमबी अस्पताल भेज दिया।
सूरजपोल पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार लाश के तन पर काली पेंट और सफ़ेद शर्ट है तथा पैर में काले जूते भी पहन रखे है। अज्ञात व्यक्ति की लाश को देखकर उसकी उम्र लगभग 35 साल से 45 लग के बीच की लग रही है।
पुलिस ने लाश को एमबी अस्पताल भेज दिया है, जहाँ उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा। हालाँकि प्रथम दृष्ट्या लाश पर किसी चोट का कोई निशान वगैरह नहीं पाया गया है। लेकिन मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपॉर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगा। वहीँ पुलिस लाश की शिनाख्त के भी प्रयास कर रही है।