आंगनवाड़ी के बच्चो को यूनिफॉर्म भेंट

आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को शुरुआत से ही स्कूल जाने की प्रेरणा जागे। इस उद्देश्य को लेकर दिग्गज प्रोडक्शन द्वारा किशनपोल स्थित मिनी आंगनवाड़ी के बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई।

 | 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा दवे ने बताया की आंगनवाड़ी में पढ़ रहे बच्चों को स्कूल यूनिफार्म की आवश्यकता थी और बच्चों की आवश्यकता को आज दिग्गज प्रोडक्शन द्वारा पूरा किया गया है। प्रोडक्शन के अभिषेक जोशी ने अपनी बेटी हिरण्या जोशी के हाथों सभी बच्चों को यूनिफॉर्म भेंट करवाई। उनका उद्देश्य था की नवरात्रि में माता स्वरूप पुत्री के हाथों ही इस नेक काम को किया जाए। यूनिफॉर्म मिलने से नन्हे बच्चो के चेहरे भी खिल उठे।

Download the UT App for more news and information

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News