केंद्रीय मंत्री वीके सिंह कर सकते है 25 मार्च को पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन
शहर के लिए बहुप्रतीक्षित पासपोर्ट केन्द्र का 25 को लोकार्पण होने वाला है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। गृहमंत्री और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने सुभाषनगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय की बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस सेंटर का 25 मार्च को केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह द्वारा उद्घाटन करवाना प्रस्तावित है
The post
शहर के लिए बहुप्रतीक्षित पासपोर्ट केन्द्र का 25 को लोकार्पण होने वाला है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। गृहमंत्री और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने सुभाषनगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय की बिल्डिंग का निरीक्षण किया। कटारिया के साथ महापौर चंद्रसिंह कोठारी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, क्षेत्रीय पार्षद रोबिन सिंह, निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी समेत पासपोर्ट कार्यालय से जुड़ कर्मचारी मौजूद थे। कटारिया ने बारीकी से पूरे सेंटर का अवलोकन कर जरूरी निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए कटारिया ने कहा कि मेवाड़ की मांग को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पूरा करते हुए पासपोर्ट केन्द्र जोधपुर से पुन: उदयपुर दिया। इसके लिए निगम ने बेशकीमती प्रोपर्टी उपलब्ध करवाई और काफी खर्चा कर भवन तैयार किया। यह पासपोर्ट केन्द्र उदयपुर संभाग के लोगों के लिए काफी उपलब्धि भरा होगा। अब लोगों को जयपुर जोधपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस सेंटर का 25 मार्च को केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह द्वारा उद्घाटन करवाना प्रस्तावित है।
Source: Rajasthan Patrika
