सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे केंद्रीय मंत्री पर्रिकर और स्मृति ईरानी

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री मनोहर परिकर टेक्सटाइल मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, राजस्थान के विधानसभाध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल , राज्य के श्री गुलाबचंद कटारिया भी हिस्सा लेंगे।

 | 
सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे केंद्रीय मंत्री पर्रिकर और स्मृति ईरानी

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री मनोहर परिकर मंगलवार, 8 नवंबर को सुबह 9.40 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक फतहसागर पाल पर आयोजित सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री परिकर इसी दिन दोपहर 1 बजे वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

इसके आलावा सामूहिक वन्देमातरम गायन कार्यक्रम केन्द्रीय टेक्सटाइल मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, राजस्थान के विधानसभाध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल , राज्य के श्री गुलाबचंद कटारिया भी हिस्सा लेंगे।

राज्य के श्री गुलाबचंद कटारिया मध्याह्न 12 बजे बड़गांव तहसील कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। श्री कटारिया 9 नवंबर की सुबह 9.50 बजे वायुयान से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News