संघ आराधना अनुमोदन महोत्सव प्रारम्भ

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय संघ की ओर से आज हिरणमगरी से.4 स्थित श्री शांतिनाथ-सोमचन्द्र सूरी आराधना भवन में प्रवर आत्मरति विजय एवं हितरति विजय महाराज की निश्रा में आयोजित किये जा रहे संघ आराधान अनुमोदन महोत्सव एवं नवपद ओली तपाराधना महोत्सव के तहत आज भव्य स्नात्र महोत्सव-जन्मोत्सव का आयोजन हुआ।

 | 

संघ अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि नवपद ओली तपाराधान के तहत 8 अक्टूबर तक अनेक श्रावक-श्राविकाओंं द्वारा विभिन्न प्रकार के तप किये जा रहे है। सोमवार को पालना उत्सव का, मंगलवार को श्री नवपद की पूजा तथा मंगलवार को श्री नव्वांणु प्रकारी पूजा का आयोजन होगा। श्रावकों द्वारा अरिहंत, सिद्ध,आचार्य, उपाध्याय, साधु सम्यग् दर्शन,सम्यग् ज्ञान, सम्यग् चरित्र एंव सम्यग् तप की आराधान की जाती है।

संघ आराधना अनुमोदन महोत्सव प्रारम्भ

इस अवसर पर आमरति विजय एंव हितरति विजय महाराज ने उपस्थित श्रावकों को संबोधित किया एंव आयोजन के महत्व को विस्तार से बताया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News