हिरणमगरी थाने की अनूठी पहल: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए 150 परिंडे बांधे गए

उदयपुर 2 अप्रैल 2019, आमजन में विश्वास अपराधियों में भय का स्लोगन देने वाली राजस्थान पुलिस का एक अनोखा रूप उदयपुर के हिरणमगरी थाना में नज़र आया जहाँ हिरणमगरी थाना परिसर और हिरणमगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली उमरड़ा पुलिस चौकी पर मूक पक्षियों के पानी पीने के लिए 150 परिंडे बांधे गए। यही नहीं थाने में आने वाले परिवादियों को भी पुलिस द्वारा परिंडा बांटा जा रहा है। हिरणमगरी थाना पुलिस की यह पहल निश्चित ही काबिल ए तारीफ है।

 | 

उल्लेखनीय है की लेकसिटी में इन दिनों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी से पक्षियों को राहत दिलाने के लिए हिरणमगरी थाना पुलिस के स्टाफ द्वारा थाना परिसर और उमरड़ा पुलिस चौकी पर करीब 150 परिंडे बांधे गए है। जिनमे पानी की व्यवस्था स्टाफ द्वारा नियमित रूप से की गयी है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

हिरणमगरी थाना पुलिस ने बताया की आने वाली परिवादियों को भी इस पहल के बारे में जानकारिया दी जा रही है। एवं उनको भी अपने घर की छत पैट आय अन्य किसी स्थान पर पक्षियों के परिंडे बांधकर उनमे पानी भरने का अनुरोध किया जा रहा है यही नहीं बल्कि परिवादियों को थाना से एक एक परिंडा भी दिया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News