देशी मक्के के बीजों को बचाने के लिए अनूठी पहल

पिछले कुछ समय से देश में मक्का की फसल विलुप्त होती जा रही है। इस महत्वपूर्ण फसल को बचाने के उद्ेदश्य से शहर में बेदला पुलिया स्थित ताशा स्थान पर बेनियन रूट,आशा व वाघधरा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 50 बीज रक्षक भगा ले रहे है।

 | 

बेनयन रूट के शशिराज शर्मा ने बताया कि मेले में देश भर से आई मक्के की प्रजातियों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही मेले में मक्के के बनाये व्यंजन परोसे गए। लोगों के साथ इन स्वादिष्ट व्यंजनों की विधि मेले में आये लोगों के साथ साझा की गई।

उन्होंने बताया कि मेले व कार्यशाला का मकसद लोगों को विलुप्त होती मक्के की प्रजातियों व्यंजनों से अवगत कराना तथा इसकी मांग को बढ़ाना और किसानों को इसकी खेती करने के लिए प्रेरित करना है। मेले में भारतीय बीज स्वराज मंच के राष्ट्रीय संयोजक जैकब ए आशा के संयोजक कृष्ण प्रसाद, बी ए आई एफ के बीज रक्षक संजय उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News