एक्शन उदयपुर के तहत माता-पिता को दी अनूठी श्रद्धांजलि

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग तथा समन्वय से उदयपुर शहर को खूबसूरत एवं विकसित बनाने हेतु चलाए जा रहे 'एक्शन उदयपुर' कार्यक्रम के तहत माता पिता की स्मृति में परिवार जनों ने रंग रोगन के साथ साथ साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

 | 

एक्शन उदयपुर के तहत माता-पिता को दी अनूठी श्रद्धांजलि

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग तथा समन्वय से उदयपुर शहर को खूबसूरत एवं विकसित बनाने हेतु चलाए जा रहे ‘एक्शन उदयपुर’ कार्यक्रम के तहत माता पिता की स्मृति में परिवार जनों ने रंग रोगन के साथ साथ साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि स्वतन्त्रता सैनानी, पत्रकार, समाजसेवी स्वर्गीय वैद्य नीलकण्ठ शर्मा एवं स्वर्गीय श्यामादेवी की स्मृति में शाकद्वीपीय-हठिला परिवार द्वारा शहर की सूरजपोल चौकी के दौनांे ओर स्थित तिराहे पर बने चबूतरों को रंग कर निखारा गया। पुत्र प्रदीप शर्मा व्याख्याता जीव विज्ञान ,डा कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में परिजनों ने चबूतरों पर पीले-काले रंग से चमकाया गया।

पुत्र वधु शीला शर्मा सुनीता शर्मा पुत्रियों मीना-दमयन्ती शर्मा आदि ने शहर के सौन्दयकरण को बढावा देने के लिए माता-पिता को अनुठी श्ऱद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों ने चबूतरों के चारों ओर पर्यावरण संबन्धित नारों बिजली बचाओं जल बचाओं बेटी बचाओं ईधन बचाओं का लेखन किया। उक्त परिवार की महिलाओ ने परिसर के आस-पास के आमजन से अनुपयोगी सामग्री सडक एवं चबूतरे के आस-पास नही डालने की अपील की।

परिजनों द्वारा सामूहिक रूप से शहर को सुन्दर बनाए रखने हेतु राहगिरों से अनुरोध कर एक्शन उदयपुर के कार्यक्रम संबन्धित जानकारी दी गई। शहर को सुन्दर-व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आमजन द्वारा प्रस्तुत सार्वजनिक स्थलों के प्रोजेक्ट को प्रशासन द्वारा हाथो-हाथ कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है एवं साथ ही नवीनीकरण कार्यो हेतु आवश्यकता होने पर सौन्दर्यकरण सामग्री प्रशासन द्वारा सम्बन्धित कार्य करने वालों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

‘एक्शन उदयपुर’ कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण तथा व्यवस्थित करने हेतु आमव्यक्ति द्वारा myactionudaipur@gmail.com पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क किया जाएगा।

‘एक्शन उदयपुर’ कार्यक्रम सम्बन्धी कार्यो की जानकारी फेस बुक पर ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘के पेज को लाईक कर निरन्तर प्राप्त की जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News