जन्मदिन पर 101 पौधों का रोपण कर किया अनूठा कार्य
एम स्क्वायर इवेन्ट्स के सीईओ मुकेश माधवानी ने आज अपने 40 वें जन्मदिन के खास अवसर पर अपने परिजनों व मित्रों के संग शोभापुरा पंचायत क्षेत्र में 101 पौधें रोपित कर शहर को हरा-हरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुकेश माधवानी ने निर्धन 11 बेटियों की प्राथमिक शिक्षा का भी संकल्प लिया। इस दौरान यूनिट सदस्यों ने शहर को फिल्म सिटी की सौगात के उनके सपने को साथ देने की शपथ भी ली।
The post
एम स्क्वायर इवेन्ट्स के सीईओ मुकेश माधवानी ने आज अपने 40 वें जन्मदिन के खास अवसर पर अपने परिजनों व मित्रों के संग शोभापुरा पंचायत क्षेत्र में 101 पौधें रोपित कर शहर को हरा-हरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से तारिका भानूप्रतापसिंह धायभाई, माला माधवानी, यामिनी माधवानी, राकेश सेन , कुणाल चुघ, दिनेश गोठवाल, धर्मपाल, पन्नालाल जी आदि भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुकेश माधवानी ने निर्धन 11 बेटियों की प्राथमिक शिक्षा का भी संकल्प लिया। इस दौरान यूनिट सदस्यों ने शहर को फिल्म सिटी की सौगात के उनके सपने को साथ देने की शपथ भी ली।
माधवानी ने फोटोग्राफी जैसी क्रिएटिव आर्ट को और अधिक प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आगामी 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर लेकसिटी के 11 फोटोजर्नलिस्ट को एम स्क्वायर की ओर से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की। जिनमें इलेक्ट्रोनिक कैमरामेन और नवोदित फोटोग्राफर भी शामिल होंगे। इस आयोजन में प्रतिवर्ष एक वरिष्ठ फोटोग्राफर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया जाएगा। यह आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित किया जायेगा।