प्रदेश स्तर पर विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान शुरू

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राणा प्रताप मंडल की ओर से प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को सुखाडि़या विश्वविद्यालय गेट पर बुथ लगा सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई।

 | 

अध्यक्ष जितेन्द्र मारू ने बताया अभियान की शुरूआत मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, शहर जिला महामंत्री नरेश वैष्णव ने की। इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि 9,10 एवं 11 मार्च को उदयपुर शहर के विश्वविद्यालय एवं विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को इस सदस्यता अभियान से जोड़ा जायेगा।

इसके तहत आज सुखाडि़या विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सदस्य बनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस सदस्यता के प्रति विद्यार्थियों में बहुत ही उत्साह है और बढ़ चढ़ कर इस अभियान में शामिल हो रहे है। इस अवसर पर कन्हैयालाल वैष्णव, राजा भटृ, राजेश ओदिच्य, कैलाश मेनारिया, कुलदीप मेनारिया, विनोद जादोन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News