80ft रोड से यूनिवर्सिटी रोड की होगी कनेक्टिविटी
उदयपुर 11 अगस्त 2025। उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने पूर्व में प्रस्तावित 80ft रोड पर काम करना शुरू कर दिया है। प्रस्तावित प्लान के अनुरूप यह मार्ग 100ft रोड पर स्थित अशोका पैलेस के नए चौराहे से राज दरबार रेस्टोरेंट से होते हुए ऐश्वर्या कॉलेज के बाहर से होते हुए यूनिवर्सिटी रोड तक निकलेगा। डेढ़ किलोमीटर का या नया रूट केशवनगर वासियो को सीधा कनेक्टिविटी देगा।
डेढ़ किलोमीटर के इस रोड पर 900 मीटर तक 80ft रोड पहले से है। बचा हुआ 600 मीटर हिस्सा खोलना बाकी है। इस 600 मीटर में से 300 मीटर तो सरकारी ज़मीन है। लेकिन 300 मीटर पर निजी खातेदारी की ज़मीन है।
अशोका पैलेस से राज दरबार रेस्टोरेंट तक 140 मीटर हिस्सा पहले से 80ft चौड़ा है। आगे 100 मीटर खेत का हिंसा कन्वर्जन बाकी है और 240 मीटर पर ट्रिनिटी रेज़िंडेंसी व चंदनवाड़ी तक 80ft रोड बनी हुई है। 200 मीटर विवादित ज़मीन के बाद संस्कृत कॉलेज के पास फिर 80ft रोड है।
उल्लेखनीय कि इस रोड के निकलने पर केशवनगर के लोग 80ft रोड होते हुए कई गलियों के अलावा अशोका पैलेस के बाहर से शोभागपुरा 100ft रोड पर आ जा सकेंगे।
UDA के इस मास्टर प्लान में प्रस्तावित इस सड़क को लेकर शहर विधायक ताराचंद जैन ने UDA अधिकारियो के साथ निरीक्षण कर चर्चा की।
Source: Rajasthan patrika
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
