दूधतलाई के पास मिला अज्ञात शव
आज सुबह दूधतलाई के पास एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सुचना मिली है, शव के पास से शराब की बोतल और कुछ विषाक्त पदार्थ भी मिला है । घंटा घर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को शव गृह में रखवा कर मृत के परिजनों को ढूँढना शुरू कर दिया है। […]

आज सुबह दूधतलाई के पास एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सुचना मिली है, शव के पास से शराब की बोतल और कुछ विषाक्त पदार्थ भी मिला है । घंटा घर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को शव गृह में रखवा कर मृत के परिजनों को ढूँढना शुरू कर दिया है। मृतक एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति है जिसके पास से एक पर्ची मिली जिस पर उसका नाम देवीलाल लिखा हुआ था तथा मृत ने प्राइवेट गार्ड की वर्दी पहन रखी थी।
सुचना के अनुसार, आज सुबह करीब 10 बजे घंटा घर पुलिस को किसी ने फ़ोन पर सुचना दी कि एक व्यक्ति की लाश दूधतलाई के किनारे स्थित छतरी पर पड़ी हुई है, जिसपर थाना अधिकारी मौके पर जाब्ते के साथ पहुंचे और छान बीन शुरू कर दी, पुलिस के अनुसार, मृतक के पास एक प्लास्टिक की थैली में शराब और पानी कि बोतल, कुछ विषाक्त पदार्थ और एक जोड़ी जूते मिले।
मृतक ने किसी निजी सिक्यूरिटी कंपनी की वर्दी पहन रखी थी जिससे यह प्रतीत हो रहा था की मृतक सिक्यूरिटी गार्ड हो सकता है, पुलिस ने आस पास लोगो से पूछताछ भी की परन्तु कुछ पता नहीं चलने पर लाश को एम् बी हॉस्पिटल स्थित शव गृह में रखवा गया।