जयसमंद में डूबने से अज्ञात युवक की मौत

एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील जयसमंद झील में आज सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है की सुबह आठ बजे युवक नहाने के लिए जयसमंद झील में सराड़ा पंप हाउस के पास नहाने के लिए झील में उतरा। करीब 20 -30 फ़ीट दूर तक तैरने के बाद युवक अचानक डूबने लगा। युवक को डूबता देख मौके पर मुजूद पम्प हाउस के कर्मचारियों ने सराड़ा पुलिस थाने की जयसमंद चौकी पर सूचना दी।

 | 

जयसमंद चौकी के कांस्टेबल अर्जुनलाल मीणा ने मौके पर पहुँच कर सराड़ा थानाधिकारी को सुचना दी। जिस पर सराड़ा थानाधिकारी मय जाब्ता झील पर पहुंचे। साथी ही उदयपुर से SDRF की टीम को भी बुलाया गया। SDRF की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने युवक के शव को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी। SDRF टीम के पास ऑक्सीजन सिलिंडर में गैस की कमी की वजह से वह पानी में नहीं उतर पाए है। वहीँ मृतक की पहचान शव के बाहर आने पर ही की जा सकेगी। अंदेशा जताया जा रहा है की डूबने वाला युवक कोई पर्यटक भी हो सकता है। मौके पर भारी भीड़ जमा है।

जयसमंद में डूबने से अज्ञात युवक की मौत

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News