केवड़ा की नाल में अज्ञात युवक की लाश मिली

शहर के निकट जयसंसंद रोड पर स्थित केवड़ा की नाल के जंगल में एक पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिली। लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फेल गई। घटना की सूचना पर जावर माइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जावर माइंस थाना प्रभारी के अनुसार केवड़ा जंगल में जिस अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अज्ञात व्यक्ति की मौत के कारणो का पता चल पाएगा। फिलहाल इस मामले में अनुसंधान जारी है।

 | 
केवड़ा की नाल में अज्ञात युवक की लाश मिली

शहर के निकट जयसंसंद रोड पर स्थित केवड़ा की नाल के जंगल में एक पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिली। लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फेल गई। घटना की सूचना पर जावर माइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जावरमाइंस थाना क्षेत्र के केवड़ा के जंगल में शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश सड़ी गली अवस्था में लटकती देखी। घटना की सूचना मिलने पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी सूचना पर थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे ।

जावर माइंस थाना प्रभारी के अनुसार केवड़ा जंगल में जिस अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अज्ञात व्यक्ति की मौत के कारणो का पता चल पाएगा। फिलहाल इस मामले में अनुसंधान जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News