कलक्टर की अपील पर पुस्तकदान के प्रति अपूर्व उत्साह
जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर की पहल पर पुस्तकों के दान के प्रति शहरवासियों में अपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। कलक्टर के आह्वान पर अब तक सूचना केन्द्र में 2 लाख 38 हजार 513 मूल्य की ढाई हजार से अधिक पुस्तकें दान में प्राप्त हुई हैं।
जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर की पहल पर पुस्तकों के दान के प्रति शहरवासियों में अपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। कलक्टर के आह्वान पर अब तक सूचना केन्द्र में 2 लाख 38 हजार 513 मूल्य की ढाई हजार से अधिक पुस्तकें दान में प्राप्त हुई हैं।
कलक्टर द्वारा प्रारंभ की गई ‘बुक बैंक इन विलेज स्कीम’ के तहत शहरवासियों से अनुपयोगी पुस्तकों को रद्दी में फैंकने के स्थान पर सूचना केन्द्र में जमा कराने की अपील की गई थी और बताया गया था कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और निवासियों को पुस्तकों के प्रति आकर्षण बढ़ाने व उनकों पुस्तकें उपलब्ध कराने की दृष्टि से इन पुस्तकों से ग्राम पंचायतों व गांवों के स्कूलों में मिनी बुक बैंक स्थापित किया जाएगा।
भांति-भांति की पुस्तकें:
सूचना केन्द्र में अब तक प्राप्त हुई पुस्तकें कई विषयों की है। अब तक सर्वाधिक तादाद में प्राप्त हुई पुस्तकें शोधोपयोगी राजस्थानी साहित्य की है वहीं राजस्थान व मेवाड़ के इतिहास के साथ ही साथ प्रेरक धार्मिक और सांस्कृतिक साहित्य भी दान में प्राप्त हुआ है। इसके अलावा ध्यान, योग, विज्ञान, व्याकरण आदि की पुस्तकों के समर्पण में भी शहरवासियों ने रूचि दिखाई है। इन पुस्तकों में अब तक 8 हजार 622 रुपयों की 52 पुस्तकें अंग्रेजी साहित्य की भी प्राप्त हुई है।
इसमें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों की लिखी पुस्तकें भी है जिन्हें कॉलेज और अन्य महत्त्वपूर्ण पुस्तकालयों में पाठकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
इन दानदाताओं ने समर्पित की पुस्तकें:
कलक्टर के आह्वान पर शहर के हिरणमगरी निवासी चिराग प्रकाशन के मालिक एस.पी.जैन ने सर्वाधिक 2 लाख 18 हजार 393 रुपये लागत की 2 हजार 78 पुस्तकें भेंट की है जबकि शहर के अहिंसापुरी निवासी फरीदा बानू/अब्बास रिजवी ने 114 पुस्तकें, सरदारपुरा निवासी डॉ. रेखा श्रीमाली ने 58 पुस्तकें, न्यू फतेहपुरा निवासी दयालसिंह छाजेड़ ने 44 पुस्तकें, फतेहपुरा निवासी विक्रमसिंह झाला ने 24 पुस्तकें सूचना केन्द्र में दान में दी हैं। इन पुस्तकों को सूचना केन्द्र में विषयवार दर्ज किया जा रहा है।
कॉमिक्स, मैगज़ीन भी हो सकेंगी दान:
कलक्टर पेडणेकर ने बताया कि साहित्यिक, धार्मिक और अन्य विषयों की पुस्तकों के साथ शहरवासी बच्चों के कॉमिक्स, मैगज़ीन व बाल साहित्य भी दान दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें सूचना केन्द्र के दूरभाष संख्या 0294-2415077 पर सूचना देनी होगी और सूचना केन्द्र प्रबंधन द्वारा उनके घर से इस साहित्य को संग्रहित किया जाएगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal