प्रतापगढ़ में बेकाबू ट्रोला बिंदोली में जा घुसा, 13 मरे, दुल्हन समेत 30 घायल
संभाग के प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी कस्बे के निकट निम्बाहेड़ा चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर एक बेकाबू ट्रोले ने बिंदोली को रौंद दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत छोटी सादड़ी चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ से बारह घायलों को हालत नाज़ुक होने पर उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रोला छोड़ कर फरार हो गया।
The post

मौके पर छोटी सादड़ी थाना पुलिस पहुंची। बताया जाता है की सोमवार देर रात छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 113 पर रामदेव जी के पास गाडोलिया लोहार समाज के विवाह में दुल्हन की बिंदोली निकल रही थी। विवाह समारोह मंगलवार को होना था। इससे पहले मांडे की रस्म की तरह दुल्हन की बिंदोली निकाली जा रही थी। सभी लोग रामदेव जी के मंदिर में पूजा के लिए पैदल ही जा रहे थे इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने बिंदोली को रौंद दिया। हादसे में पांच बच्चो समेत नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 30 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को छोटी सादड़ी अस्पताल से उदयपुर रेफर किया गया है। मृतकों एवं घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने बताया कि हादसा छोटी सादड़ी कस्बे से थोड़ी दूर निम्बाहेड़ा चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर स्थित रामदेव जी में हुआ है। ट्रोले को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
हादसे में मार गए नौ लोगो की पहचान हो गई है। मृतकों में (1) दौलत राम पिता हीरालाल, निवासी चोमेला, झालवाड़, (2) भारत पिता नगदी, निवासी रामदेवजी, (3) शुभम पिता रमेश निवासी रामदेवजी, (4) छोटू पिता राजू, निवासी रामदेवजी, (5) अर्जुन पिता रमेश निवासी रामदेवजी, (6) ईश्वर उर्फ़ ईशु पिता राम किशोर निवासी रावणभगरी छोटी सादड़ी, (7) रमेश पिता कारू निवासी रामदेवजी, (8) करण पिता गोपी निवासी रामदेवजी छोटी सादड़ी और (9) दिलीप उर्फ बिल्ली पिता हीरा निवासी रामदेवजी छोटी सादड़ी शामिल हैं। घायलों में शामिल दुल्हन रेखा की हालत नाजुक होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया है।