लेकसिटी में बेमौसम बरसात, लोगो को गर्मी से राहत किन्तु किसानो को नुकसान

गर्मी और धुप से परेशान हो रहे लेकसिटी के बाशिंदो को आज अचानक हुई बेमौसम की बरसात से राहत मिली। अचानक हुई बारिश से जहाँ आमजन को गर्मी से भरी राहत मिली वहीँ किसानो के चेहरे मुरझा गए। किसानो को इस बारिश से का

 | 
लेकसिटी में बेमौसम बरसात, लोगो को गर्मी से राहत किन्तु किसानो को नुकसान

गर्मी और धुप से परेशान हो रहे लेकसिटी के बाशिंदो को आज अचानक हुई बेमौसम की बरसात से राहत मिली। पिछले दो चार दिनों से शहर में गर्मी के तेवर चरम पर थे की अचानक आज मौसम ने करवट ली और दोपहर के बाद तेज़ हवाओ के साथ शहर में बारिश शुरू हो गई। अचानक और एकाएक हुई बारिश से हर कोई स्तब्ध हो गया।

बारिश के कारण जो लोग जहाँ थे वहीँ रुक गए। कई दुपहिया वाहन सवार फिसल कर गिर पड़े। अचानक हुई बारिश से जहाँ आमजन को गर्मी से भरी राहत मिली वहीँ किसानो के चेहरे मुरझा गए। किसानो को इस बारिश से काफी नुक्सान हुआ। इन दिनों खेतों में गेंहू की कटाई का काम चल रहा है। इस वजह से खेतो में रखा हुआ गेंहू की फसल के नुक्सान होने का अंदेशा है।

लेकसिटी में बेमौसम बरसात, लोगो को गर्मी से राहत किन्तु किसानो को नुकसान

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News