Toxic से लेकर मिर्जापुर जैसी अपकमिंग फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी भौकाल, 1 हफ्ते में रिलीज होंगी 4 बड़ी फिल्में
Udaipur Times, Upcoming Movies 2026 : अगस्त और सिंतबर का महीना दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है। इस बार बॉलीवुड दर्शकों के लिए एक्शन, हॉरर और थ्रिल से भरपूर एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आ रहा है। सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद की जा रही है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग फिल्मों के बारें में-
मिर्जापुर द मूवी

मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर आने जा रही है। 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अली फज़ल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, अंजुम शर्मा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास जैसे कलाकार नजर आएंगे।
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स

काफी समय से चर्चा में रही टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स कई बार टलने के बाद अब 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है।
ववन

सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ववन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी रहस्य और रोमांच से भरपूर बताई जा रही है।
ईथा

रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड अपमिंग फिल्म ईथा 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा अभी बाकी है। इसके बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है।
अगस्त और सितंबर में रिलीज होने वाली इन फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।
खासकर मिर्जापुर द मूवी, टॉक्सिक, ववन और ईथा से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-सी फिल्म दर्शकों के दिलों पर सबसे ज्यादा राज करती है।
