[अपडेट] मुख़र्जी चौक हत्याकांड में मरने वाले की संख्या दो हुई

उदयपुर 1 मई 2019, शहर के मुखर्जी चौक (अंजुमन चौक) के कुंजरबाड़ी में में देर रात रास्ते के विवाद को लेकर आदतन अपराधी ने मकान मालिक, उसके भाई और भतीजे पर चाकू से वार कर हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में से लाल मोहम्मद की हालत नाज़ुक थी। उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस प्रकार हत्याकांड में मृतकों की संख्या एक से बढ़कर दो हो गई।

 | 

उल्लेखनीय है की प्राप्त जानकारी के अनुसार मेवाफरोशान मोहल्ले में रहने वाले लाल मोहम्मद किसी शादी समारोह से अपने घर लौटे तो अपने घर के निचले हिस्से में रहने वाले मोहसिन ने घर के रास्ते को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। लाल मोहम्मद ने खांजीपीर में रहने वाले अपने भाई अशरफ को जानकारी दी तो अशरफ और उसका पुत्र अली मोहम्मद मौके पर पहुंचे। बात बढ़ने पर आवेश में आकर आदतन अपराधी मोहसिन ने चाकू से तीनो पर हमला कर दिया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

हमले में 52 वर्षीय अशरफ हुसैन उर्फ़ कालू पुत्र मुहम्मद हुसैन की मौत हो गई। जबकि अशरफ के भाई लाल मोहम्मद और अशरफ के बेटे अली मोहम्मद घायल हो गए। लाल मोहम्मद की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने तीनो को चाकू मारने के बाद खुद को दीवार से टकराकर अपना सर फोड़ कर धानमंडी थाने पहुँच गया। जहाँ पुलिस उसे अस्पताल ले कर आई तो पता चलने पर आरोपी मोहसिन पुत्र छोटू उर्फ़ पन्ना मोची को पुलिस ने अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया।

मुखर्जी चौक में एक की हत्या, दो घायल

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News