शहर में पहली आयोजित हो रहे सीए विद्यार्थियों का दो दिवसीय सम्मेलन उन्नयन कल से
द इन्स्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ स्टडीज व सीकासा उदयपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में सीए विद्यार्थियों का दो दिवसीय सम्मेलन उन्नयन 19 व 20 अगस्त को हिरणमगरी से. 14 स्थित आईसीएआई भवन में आयोजित किया जाएगा। सीकासा उदयपुर शाखा के चेयरमेन सीए मनीष नलवाया ने बताया कि उदयपुर के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहे अपनी तरह के इस प्रथम सम्मेलन में सीए विद्यार्थियों को देश के ख्यानतनाम चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट विशेषज्ञ संबोधित करेंगे।

सम्मेलन के प्रथम दिन दिल्ली की सीए रोहिनी अग्रवाल सीए विद्यार्थियों को जीएसटी पर, दिल्ली के ही सीए अनिल गुप्ता कम्पनी अधिनियम, इन्दौर के सीए नवीन खण्डेलवाल तथा दिल्ली के सीए गिरीश आहुजा आयकर पर तथा सीए यजवेश देसाई अकाउंन्टिग पर स्टेण्डर्ड पर कानून की जानकारियां देंगे।
सीए नलवाया ने बताया कि मोटिवेशनल सेशन में सीए पास करने के सूत्र, आर्टिकल ट्रेनिंग की विषय पर विशेषज्ञों द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर सक्सेस स्टोरिज के माध्यम से छात्रों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि इस सम्मेलन में 500 से अधिक सीए विद्यार्थी भाग लेने की संभावना है।