Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजेक्शन पर ₹5 मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने के फैसले का विरोध हो रहा है। इस फैसले के खिलाफ AHPDA ने मोर्चा खोल दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि पेट्रोल पंपों को इस नियम से राहत नहीं मिली, तो पूरे हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर कैशलेस (Digital) पेमेंट की सुविधा बंद कर दी जाएगी और केवल नकद (Cash) भुगतान लेकर ही तेल दिया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक हिसार एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने बताया कि हालांकि यह नियम अभी पूरी तरह लागू नहीं हुआ है, लेकिन इसके विरोध में 17 सितंबर की दोपहर को वित्त मंत्रालय (दिल्ली) को ईमेल के जरिए एक औपचारिक ज्ञापन भेजा गया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार डीलर्स का कहना है कि वर्ष 2017 के बाद से तेल कंपनियों ने उनके कमीशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। ऐसे में UPI पर नया शुल्क लागू होने से पेट्रोल पंप संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।