नवविवाहिता की मौत पर चौधरी हॉस्पिटल में हंगामा

उदयपुर के हिरन मगरी सेक्टर पांच स्थित चौधरी हॉस्पिटल में बीती रात को इलाज के दौरान एक नवविवाहिता की मृत्यु हो जाने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगाम कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर डॉक्टर को बुलाने की मांग की। हालाँकि मौके पर पहुंची हिरन मगरी पुलिस ने समझाइश के काफी प्रयास किये। लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे।

 | 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेड़ता डबोक निवासी कुसुम कुंवर पत्नी विक्रम सिंह देवड़ा को शुक्रवार को तबियत खराब होने पर चौधरी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। कल उनकी तबियत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहाँ उनकी तबियत निरंतर खराब होती गई और आखिर शनिवार की रात को कुसुम कुंवर की मौत हो गई। बताया जाता है की कुसुम कुंवर का विवाह एक माह पूर्व ही हुआ था।

परिजनों का कहना है की उन्होंने कुसुम कुंवर को अहमदाबाद ले जाने की चिकित्सको से गुहार भी की थी , लेकिन चिकित्सको ने हालात सामान्य बताते हुए यही इलाज करवाने की सलाह दी। परिजनों का आरोप है की शनिवार को दिन भर मरीज़ की हालात बिगड़ती गई और हॉस्पिटल ने उन्हें अँधेरे में रखा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News