पद्मावत को लेकर बवाल जारी, उदयपुर में तोड़फोड़ और टायर जलाकर किया प्रदर्शन

फिल्म पद्मावत को लेकर मचा घमासान अभी शांत नहीं हुआ है। हालाँकि शहर के सिनेमाघरों ने फिल्म को रिलीज़ नहीं किया है फिर थी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चल ही रहा है। फिल्म के विरोध में आज गुरूवार को श्री राजपूत करणी सेना और कई संगठनो ने आधे दिन के जनता कर्फ्यू लगाया। उदयपुर शहर सहीं जिले के कई अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन की खबरे मिल रही है।

 | 

उदयपुर शहर के सेवाश्रम चौराहे से लेकर बीएन कॉलेज तक करणी सेना के कार्यकर्ताओ ने हंगामा किया। हालाँकि इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा। लेकिन इसके बावजूद भी कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियो ने कही टायर जलाकर तो कहीं दुकानों के सामान बाहर फ़ेंक कर उग्र प्रदर्शन किया। उदियापोल क्षेत्र के व्यापारियों ने बंद समर्थको के खिलाफ गुस्सा भी ज़ाहिर किया।

पद्मावत को लेकर बवाल जारी, उदयपुर में तोड़फोड़ और टायर जलाकर किया प्रदर्शन

तोरण बावड़ी क्षेत्र में बिगड़ता माहौल देखकर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में किया और प्रदर्शनकारियों को वह से हटाया। सेवाश्रम चौराहे पर से लेकर बीएन कॉलेज रोड पर भी प्रदर्शनकारियो ने जमकर हंगामा किया और कही कहीं पर तोड़फोड़ भी की। सेवाश्रम चौराहे पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

पद्मावत को लेकर बवाल जारी, उदयपुर में तोड़फोड़ और टायर जलाकर किया प्रदर्शन

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News