मार्बल स्लैब गिरने से मज़दूर की मौत पर हंगामा

सापेटिया निवासी केसूलाल (45) पुत्र जेतराम डांगी एवं अन्य श्रमिक अपराह्न में ऋषभ मार्बल में क्रेन से स्लैब को खिसका रहे थे, तभी स्लैब ऊपर गिरने से केसूलाल का सिर पिचक गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 | 
मार्बल स्लैब गिरने से मज़दूर की मौत पर हंगामा

अम्बेरी स्थित ऋषभ मार्बल में शनिवार शाम मार्बल स्लैब ऊपर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। आक्रोशित श्रमिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर पथराव एवं तोडफ़ोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और बाद में शव को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सापेटिया निवासी केसूलाल (45) पुत्र जेतराम डांगी एवं अन्य श्रमिक अपराह्न में ऋषभ मार्बल में क्रेन से स्लैब को खिसका रहे थे, तभी स्लैब ऊपर गिरने से केसूलाल का सिर पिचक गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच मृतक के परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण श्रमिकों के साथ फैक्ट्री पहुंच गए। उन्होंने शव दिखाए बिना ही उठा ले जाने पर हंगामा किया।

पुलिस ने उन्हें समझाइश की तो वे 30 लाख रुपए मुआवजे अड़ गए। इस बीच, मौके पर ग्रामीणों व श्रमिकों की संख्या बढ़ गयी और वे आक्रोशित हो गए। सूचना पर एएसपी सुधीर जोशी, अशोक मीणा, उपाधीक्षक गोपाल सिंह भाटी मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। समझाइश के दौरान श्रमिकों ने पथराव कर दिया। पथराव से फैक्ट्री कार्यालय के कांच फूट गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

आए दिन होते है हादसे, सुरक्षा नहीं

मार्बल थप्पियां को भरने, खाली करने, स्लैब को खिसकाने आदि काम के लिए सुखेर मार्बल मंडी में दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं। कोई भी मजदूर वहां पर स्थायी नहीं है। इन मजदूरों की किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं है। आए दिन हादसे होने पर वहां पर मुआवजे को लेकर इसी तरह घमासान होता है लेकिन इसका स्थायी समाधान आज तक नहीं निकल पाया।

Source: Rajasthan Patrika

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News