प्रेग्नेंसी के दौरान की UPSC की तैयारी, IPS बन रचा इतिहास
Udaipur Times, IPS Shahnaz Ilyas Success Story: सिविल सेवा हर किसी का सपना होता है। इस सपने को सच करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। इसी मेहनत और जज्बे से UPSC के सपने को साकार कर दिखाया और नया इतिहास रच दिया। आज हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु की रहने वाली शहनाज इलियास ने। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के कठिन दौर में न केवल पढ़ाई जारी रखी, बल्कि एक मासूम बच्ची को जन्म देने के बाद देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास की और पूरे देश में 217वीं रैंक (AIR 217) हासिल करके भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में अपना स्थान बनाया।

IT नौकरी छोड़ सिविल सेवा में कदम
शहनाज इलियास ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई की और तुरंत एक आईटी (IT) कंपनी में कॉर्पोरेट जॉब हासिल कर ली। शहनाज इलियास शुरुआत से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। करीब 5 साल तक एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और पूरी तरह से सिविल सेवा की तैयारी में जुट गईं।

2 महीने की तैयारी में पास की TNPSC परीक्षा
जानकारी के मुताबिक, UPSC की तैयारी शुरू करने के शुरुआती दिनों में शहनाज ने तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) की परीक्षा में हिस्सा लिया। उन्होंने महज दो महीने की सीमित पढ़ाई में ही अपने पहले प्रयास में TNPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली। इस शानदार सफलता ने उनके आत्मविश्वास को दोगुना कर दिया और उन्हें महसूस हुआ कि वे UPSC में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं।
शहनाज इलियास की कड़ी परीक्षा तब शुरू हुई जब UPSC की तैयारी के दौरान ही शहनाज प्रेग्नेंट हो गईं। एक तरफ आने वाले बच्चे की जिम्मेदारी थी, तो दूसरी तरफ किताबों का अंबार और हर दिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई। मैटरनिटी लीव के दौरान जब महिलाएं आराम करती हैं, तब शहनाज ने अपना एक-एक मिनट किताबों को समर्पित किया। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी हिम्मत नहीं टूटने दी और पूरे हौसले के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचीं।

शहनाज जब तक परीक्षा के अगले चरण आए, तब तक एक नन्हीं बच्ची की मां बन चुकी थीं। इस नाजुक समय में उनके माता-पिता ने बच्ची की देखभाल की जिम्मेदारी पूरी तरह अपने कंधों पर ले ली, जिससे शहनाज को एकाग्रता के साथ पढ़ने का समय मिला।
उनकी दिन-रात की मेहनत रंग लाई और UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2020 में शहनाज ने अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 217वीं रैंक (AIR 217) हासिल की। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर आवंटित हुआ।
