नशे की लत लगाकर करवाता था चोरियां
भेरूलाल उर्फ़ मामा अपने पैसे से पहले नाबालिग लड़को को नशा करवाता है। जब इन लड़को को नशे की लत लग जाती है तो यह लड़के इसके पीछे पीछे घूमते है और इन्ही के कहे अनुसार चलते है। जब यह लड़के पूरी तरह नशे की गिरफ्त में आ चुके होते है तब भेरूलाल उर्फ़ मामा इनसे चोरियां और अवैध कार्य

उदयपुर 17 जुलाई 2019, शहर के अम्बामाता थाना पुलिस ने छह दिन पूर्व 11 जुलाई 2019 को दो बाल अपचारियों को डिटेन कर उनके कब्जे से 12 दुपहिया वाहन बरामद कर कार्यवाही की थी। उक्त वारदात में लिप्त मुख्य आरोपी भेरूलाल उर्फ़ मामा पिता हकरा पारगी मीणा निवासी बाघपुरा फला ओबरा थाना झाड़ोल फरार चल रहा था।
अम्बामाता थाना पुलिस ने फरार चल रहे भेरूलाल उर्फ़ मामा को कोर्ट परिसर के बाहर घूमते हुए पकड़ा। भेरूलाल उर्फ़ मामा ने पूर्व में डिटेन किये गए दो बाल अपचारियों के साथ मिलकर दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
नशे की लत लगाकर करवाता था चोरियां
अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी चेनाराम पाचार ने बताया की आरोपी भेरूलाल उर्फ़ मामा अपने पैसे से पहले नाबालिग लड़को को नशा करवाता है। जब इन लड़को को नशे की लत लग जाती है तो यह लड़के इसके पीछे पीछे घूमते है और इन्ही के कहे अनुसार चलते है। जब यह लड़के पूरी तरह नशे की गिरफ्त में आ चुके होते है तब भेरूलाल उर्फ़ मामा इनसे चोरियां और अवैध कार्य करवाने के लिए उकसाता है।
कोर्ट में पेशी पर गया था, वहां से भी बाइक चुरा लाया
