चोरी की कार को गांजे की तस्करी में करता था उपयोग
उदयपुर 4 दिसंबर 2019। जिले की प्रतापनगर थाना पुलिस ने चोरी की कार में गांजा की तस्करी करने वाले कार चोर को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
प्रतापनगर थानाधिकारी वयस्क सिंह राव ने बताया की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सद्दाम मिर्ज़ा पुत्र अब्दुल अज़ीज़ मीर निवासी कावा खेड़ा कच्ची बस्ती भीलवाड़ा को भीलवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया की बांसवाड़ा निवासी आशीष ने अपनी अल्टो कार RJ 12 CA 0615 रिपेयर होने के लिए मिस्त्री को दी थी. ठीक होने के बाद मिस्त्री ने ट्रायल के दौरान नागदा पेट्रोल पंप पर खड़ी कर दुकान पर सामान लेने गया तभी पीछे से अज्ञात व्यक्ति उनकी कार चुराकर ले गया।
चोरी की कार को गांजे की तस्करी में करता था उपयोग
पुलिस ने बताया की कार चोरी का मामला दर्ज अनुसन्धान करने पर पाया गया की चुराई गयी अल्टो कार RJ 12 CA 0615 पुलिस थाना भीम जिला राजसमंद द्वारा एनडीपीसी एक्ट में अभियुक्त सद्दाम मिर्ज़ा और उनके साथियो द्वारा गांजे की तस्करी में प्रयुक्त की गई थी।
उक्त प्रकरण में सद्दाम मिर्ज़ा ज़मानत के बाद फरार चल रहा था। इस बीच प्रतापनगर थाना हेड कांस्टेबल महावीर प्रसाद को मुखबिर से सूचना मिली की सद्दाम मिर्ज़ा भीलवाड़ा आय हुआ है। जिस पर प्रतापनगर पुलिस ने उसे भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस से पूछताछ का दौरान अभियुक्त ने कार चुराना स्वीकार किया।