नारियल पानी पर देना होगा यूजर चार्ज
गले को तर करने और शरीर को सेहतमंद बनाने वाले नारियल पानी पर भी यूजर चार्ज लगेगा। राज्य सरकार ने हाल ही में आदेश जारी कर हरे नारियल को यूजर चार्ज की श्रेणी में शामिल कर दिया है। जयपुर मुख्यालय से यूजर चार्ज को लेकर 5 अक्टूबर को जारी किए गए आदेश के अनुसार व्यापारियों को 1.50 पैसा प्रति सैकड़ा के हिसाब से मंडी प्रशा
| Oct 15, 2016, 17:32 IST
गले को तर करने और शरीर को सेहतमंद बनाने वाले नारियल पानी पर भी यूजर चार्ज लगेगा। राज्य सरकार ने हाल ही में आदेश जारी कर हरे नारियल को यूजर चार्ज की श्रेणी में शामिल कर दिया है। जयपुर मुख्यालय से यूजर चार्ज को लेकर 5 अक्टूबर को जारी किए गए आदेश के अनुसार व्यापारियों को 1.50 पैसा प्रति सैकड़ा के हिसाब से मंडी प्रशासन को देना होगा।
शहर की प्रमुख मंडी सविना में रोजाना करीब 3 से 4 ट्रक हरे नारियल के आते हैं। शरीर के लिए लाभकारी माने जाने वाला नारियल पानी शहर में काफी मात्रा में बिकता है। हालांकि, इससे मंडी प्रशासन की अच्छी अामद होगी।
Source: Dainik Bhaskar
