उषा मिसेस, मानसी मिस एवं शिवम बने मिस्टर माॅडल ऑफ़ इंडिया

अपैक्स एएमआई उदयपुर द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस - मिसेस माॅडल ऑफ़ इंडिया-2019 में प्रतियोगिता में उदयपुर की उषा जैन, काशीपुर की मानसी सक्सेना व राजसमदं के शिवम त्यागी मॉडल ऑफ इंडिया 2019 बनें।

 | 

उषा मिसेस, मानसी मिस एवं शिवम बने मिस्टर माॅडल ऑफ़ इंडिया

उदयपुर। अपैक्स एएमआई उदयपुर द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस – मिसेस माॅडल ऑफ़ इंडिया-2019 में प्रतियोगिता में उदयपुर की उषा जैन, काशीपुर की मानसी सक्सेना व राजसमदं के शिवम त्यागी मॉडल ऑफ इंडिया 2019 बनें।

अपेक्स एएमआई के निदेशक गोपाल गायरी ने बताया कि कार्यक्रम में दो राउंड हुए जिनमें प्रतिभागियों ने हर राउण्ड में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर निकिता सिंह, शाहीन बानू मिसेज रनर-अप तथा नेहा गर्ग व प्रियांशी सक्सेना मिस रनर अप रही। इसके अलावा मिस्टर प्रभात शर्मा व लवेश व्यास मिस्टर रनर-अप रहे।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

शो को दिल्ली के क्रिएटिव डायरेक्टर विशाल कुमार होटला ने संचालन किया। प्रतिभागियों को काॅस्ट्यूम उदयपुर रस्म की सुप्रिया शर्मा ने प्रदान किया।फोटोग्राफी शाद फिल्म्स की और से एवं मेकओवर गौरी मेकओवर स्टूडियो व नेओम फैमिली सैलून ने किया। इसके साथ ही अपैक्स के डायरेक्टर गोपाल गायरी ने बतया कि अब एपेक्स एएमआई आगामी कार्यक्रम के तहत डांस और सिंगिंग का शो ले कर आ रहें, जिसमें प्रतिभागियों को हुनर की पहचान तो मिलेगी साथ में उनको नकद पुरुस्कार भी मिलेगा और पूरे भारत में बिना किसी शुल्क से ऑडिशन होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News