स्वामी विवेकानन्द शार्द्धशती समारोह समिति द्वारा 'उठो जागो' प्रदर्शनी
स्वामी विवेकानन्द 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में उठो जागो प्रदर्शनी का आयोजन 15 जनवरी 2013 को प्रातः 10.30 बजे बी.एन. कन्या महाविद्यालय में किया जायेगा। उठो जागो प्रदर्शनी में स्वामी विवेकानन्द साहित्य एवं स्वामी जी के जीवन संदेशों से परिपूर्ण चालीस चित्र प्रदर्शित किये जायेंगे।

स्वामी विवेकानन्द साहित्य चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रीयता, धार्मिक-सहिष्णुता एवं सामाजिक समरसता की प्रेरणा प्रदान करने वाला है। प्रदर्शनी का आयोजन स्वामी विवेकानन्द शार्द्धशती चितौड़ प्रांत युवा प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र जाखड़, रामकृष्ण मिशन के उदयपुर प्रभारी बी.एल पालिवाल एवं स्वामी विवेकानन्द केन्द्र के उदयपुर प्रभारी डॉ. सुखलेचा द्वारा किया जायेगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन् बी.एन. कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.एल. शर्मा करेंगे।
प्रदर्शनी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा अनुदानी पुस्तकों को विशेष रूप से रखा जायेगा ताकि युवा अच्छा साहित्य कम से कम शुल्क में प्राप्त कर सकें।